Suvendu Adhikari ने दी चेतावनी, कश्मीर पर विवादित नारे लगाने पर होगी गिरफ्तारी

By
On:
Follow Us


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृस्पतिवार को चेतावनी दी कि ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जुलूसों में फलस्तीनी झंडे लहराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वामपंथी कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक प्रदर्शन और ‘‘इंकलाब जिंदाबाद’’ जैसे नारे लगाने की अनुमति है।

उन्होंने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि सरकार या उसके प्रतिष्ठानों ने कुछ गलत किया है तो वे उनके या सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी दो मुद्दों — ‘‘राष्ट्र सर्वोपरि’’ और भाजपा नेताओं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय की वैचारिक विरासत पर कोई समझौता नहीं करेगी। एक निजी क्षेत्रीय समाचार चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप विरोध कर सकते हैं, आप इंकलाब जिंदाबाद कह सकते हैं।

आप मेरा विरोध कर सकते हैं, अगर एबीवीपी ने कुछ गलत किया है तो आप उसका भी विरोध कर सकते हैं।’’
अधिकारी ने कहा कि सरकार का धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है और लोग धार्मिक झंडे ले जाने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, उन्होंने जुलूसों में फलस्तीनी झंडे के इस्तेमाल पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘आप जितने चाहें धार्मिक झंडे रखें, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

अगर कोई भारतीय झंडा लेकर निकलता है तो उसका स्वागत है। लेकिन फलस्तीनी झंडा क्यों? आप किसे उकसाने की कोशिश कर रहे हैं?’’
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बुधवार को एक इस्लामी जुलूस से कथित तौर पर फलस्तीनी झंडे बरामद होने का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में गिरफ्तारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने अलगाववादी नारों को लेकर भी चेताते हुए कहा कि ‘आजादी’ या ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘‘इंकलाब जिंदाबाद’ कहिए, लेकिन अगर आजादी कहेंगे तो आपके खिलाफ मामला दर्ज होगा।

अगर आप ‘कश्मीर मांगे आजादी’ कहेंगे तो आपको गिरफ्तार किया जाएगा।’’
अधिकारी ने विश्वविद्यालय की दीवारों पर मारे गए माओवादी नेता किशनजी के जिक्र की भी आलोचना की और कहा कि उसके लिए ‘‘लाल सलाम’’ जैसे नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News