Tech News: जीप कंपस फेसलिफ्ट ₹20.49 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च; पढ़िए

By
On:
Follow Us

Tech News: जीप इंडिया (Jeep India) ने आज भारत में कंपस का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने कार में बड़ा अपडेट इसके ट्रांसमिशन में किया है। अब इसमें 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स (automatic gearbox) के साथ 2 व्हील ड्राइव (2WD) का ऑप्शन मिलेगा।

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (automatic gearbox) पहले सिर्फ 4×4 वैरिएंट तक सीमित था। इस ट्रांसमिशन के साथ कार 17.1 kmpl का माइलेज देती है। अपडेटेड जीप कंपस को 5 ट्रिम्स- स्पोर्ट, लॉन्गिट्यूड, लॉन्गिट्यूड+, लिमिटेड और मॉडल एस में पेश किया गया है। एंट्री लेवल मॉडल स्पोर्ट (entry level model Sport) सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन (manual transmission) के साथ मिलेगा। अन्य ट्रिम्स में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 2WD ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा मॉडल एस वैरिएंट में ब्लैक शार्क एडिशन भी पेश किया है, जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील के साथ इग्नाइट रेड एलिमेंट्स मिलते हैं। अमेरिकी ऑटोमेकर जीप ने एंट्री-लेवल कंपस की कीमत में लगभग 1 लाख रुपए और टॉप वैरिएंट की कीमत में करीब 6 लाख रुपए कम किए हैं। अब नई जीप कंपस की कीमत 20.49 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 23.99 लाख रुपए (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

2023 जीप कंपस 2WD की बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर में डीलरशिप पर शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार की डिलीवरी शुरू की जाएगी। भारत में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, हुंडई टूसॉन और महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) से होगा।

 

ये भी पढ़िए- Tech News: एपल कल iOS 17 करेगा रोलआउट; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News