Tech News: NoiseFit Metallix HD डिस्प्ले वॉच में बिल्टइन स्पीकर और माइक मिलता है। यह इसके लिए ब्लूटूथ 5.3 का इस्तेमाल करती है।
Noise ने स्मार्टवॉच सेग्मेंट में नया मॉडल पेश किया है जो कि खासतौर पर हेल्थ फीचर्स को फोकस करता है। यह है कंपनी का नया NoiseFit Metallix जो कि HD स्क्रीन के साथ आता है। स्मार्टवॉच में कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन दिया है। इसमें स्टेनलैस स्टील बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टवॉच की खरीद पर कंपनी शुरुआती कस्टमर्स को डिस्काउंट भी दे रही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है, और यह किन फीचर्स के साथ आती है।
NoiseFit Metallix की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 2,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह स्मार्टवॉच एलीट सिल्वर, एलीट निक्कल, और एलीट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश की गई है।
ये भी पढ़िए –
Tech News: जीप कंपस फेसलिफ्ट ₹20.49 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च; पढ़िए











