Tech News: बजाज ऑटो CNG फ्यूल (Bajaj Auto CNG fuel) से चलने वाली एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल (entry-level motorcycle) लॉन्च कर सकती है। CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के MD बजाज ने इसकी हिंट दी।
राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) ने कहा कि CNG बाइक्स में मैन्युफैक्चर्स के लिए सेफ्टी, रेंज, चार्जिंग और बैटरी लाइफ (charging and battery life) से जुड़ी कोई चिंता नहीं होगी। ऐसी बाइक कंज्यूमर्स (consumers) के लिए भी बहुत अच्छी होंगी। इससे फ्यूल कॉस्ट 50% तक कम हो सकती है। अगर बजाज इस योजना पर अमल करता है, तो पूरी तरह से सीएनजी मोटरसाइकिल (CNG motorcycle) बनाने वाली भारत की पहली कंपनी होगी। राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) ने कहा कि उन्हें आगामी त्योहारी सीजन में एंट्री-लेवल इंटरनल कम्बशन इंजन (entry-level internal combustion engine) बाइक (100cc) की बिक्री में तेजी की उम्मीद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि खरीदार इलेक्ट्रिक ऑप्शन्स की ओर बढ़ रहे हैं। पिरामिड के निचले स्तर के खरीदार जो कोविड, नौकरी छूटने और पेट्रोल की बढ़ती कीमत से प्रभावित हुए थे, वे वापस नहीं आ रहे हैं।
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के पास एंट्री सेगमेंट (entry segment) में 100 और 125 सीसी के बीच सात मोटरसाइकिल मॉडल (seven motorcycle models) हैं। कंपनी 100cc सेगमेंट में दो मॉडल पेश करती है – बजाज प्लेटिना और बजाज CT 100 (Bajaj Platina and Bajaj CT 100)। हालांकि वह इस कैटेगरी में लीडर नहीं है।
ये भी पढ़िए- Tech News: आज गणेश चतुर्थी पर लॉन्च होगा जियो एयर फाइबर; जानिए











