Tech News: eSIM सपोर्ट के साथ iQOO ने पहली स्मार्टवॉच iQOO Watch की लॉन्च; जानिए 

By
On:
Follow Us

Tech News: iQOO ने नई स्मार्टवॉच iQOO Watch लॉन्च की है जो 1.43 इंच डिस्प्ले के साथ आती है।

iQOO Watch में 1.43 इंच का सर्कुलर डायल दिया गया है जिसमें 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड भी सपोर्ट करती है। यूजर इसमें कई तरह के वॉचफेस इस्तेमाल कर सकता है। नेविगेशन के लिए इसमें रोटेट करने वाला क्राउन बटन और एक फिजिकल बटन दिया गया है। स्मार्टवॉच यूजर को कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी ऑफर करती है। इसमें 24 घंटे काम करने वाला हार्ट रेंट सेंसर है, ब्लड ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए SpO2 सेंसर भी है। यूजर को यह चार लेवल पर चेतावनी देती है। साथ ही ज्यादा ऊंचाईयों वाली जगह पर जाने पर भी यह चेतावनी देती है। 

खास फीचर में यह स्मार्टवॉच eSIM भी सपोर्ट करती है। कंपनी की ओर यह पहली स्मार्टवॉच है, लेकिन इसे Vivo Watch 3 का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

 

ये भी पढ़िए-Tech News: 120 घंटे बैटरी लाइफ वाले boAt Nirvana Ion ANC ईयरफोन्स भारत में लॉन्च; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News