Uttar Pradesh: नवजात शिशु वार्ड से गायब शिशु को पुलिस ने बरामद किया

By
On:
Follow Us


कुशीनगर के एक मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु वार्ड से मनिकौरा गांव की एक महिला ने एक नवजात बच्चे को कथित रूप से चुरा लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना के 30 घंटे के भीतर बृहस्पतिवार शाम को बच्चे को बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, बच्चा बुधवार को अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) से गायब हो गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है और वह मंगलवार को अपने चचेरे भाई की बेटी को देखने अस्पताल गई थी, जो नवजात शिशु वार्ड में भर्ती थी।
उन्होंने बताया कि रात भर अस्पताल में बच्चे पर नज़र रखने के बाद, वह नवजात को दूध पिलाने के बहाने लेकर भाग गई।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News