Viral video: कलयुगी पुत्र ने अपने पिता बेरहमी से पीट कर मौत के घाट उतारा; देखिए खौफनाक वीडियो

By
On:
Follow Us

Viral video: कलयुगी पुत्र (Kalyugi son) द्वारा अपने ही 68 वर्षीय पिता को हैवानो की तरह पीट कर मौत के घाट उतारने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस खौफनाक कृत्य का एक वीडियो वायरल (Viral video) हो रहा है।

इस वायरल वीडियो (Viral video) में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति सामने बैठे व्यक्ति पर पर एक के बाद एक मुक्के बरसा रहा है और इसमें मुक्के बरसाने वाला कलयुगी पुत्र और मुक्के से मार खाने वाला उसका पिता बताया जा रहा है। दरअसल, कलयुगी पुत्र का ये खौफनाक कृत्य तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले का बताया जा रहा है।

कलयुगी पुत्र का ये खौफनाक कृत्य का कारण ये बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद बेटे ने पिता के साथ मारपीट की।

इस घटना में मृतक की पहचान पेरम्बुलर जिले के कुझानथैवेल के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी हेमा (64), बेटे शक्तिवेल (34) और बेटी सांगवी (32) के साथ अट्टूर, पेरम्बलुर में रहते थे। कुझानथैवेल के पास सेलम जिले के थलाइवासल के पास सरवॉय पुदुर में साबूदाना का बागान और पेरम्बलूर में चावल के खेत और खेती की जमीन थी। सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहे वीडियो (video) में देखा जा सकता है कि कितनी बेदर्दी से कुझानथैवेल का बेटा शक्तिवेल उनकी पिटाई कर रहा है।

ये जानकारी भी सामने आ रही है कि कलयुगी पुत्र की हैवानियत के दो महीने बाद कुझानथैवेल ने 18 अप्रैल को दम तोड़ दिया। पिता के साथ मारपीट करने का वीडियो (video) घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद अट्टूर डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शक्तिवेल पर 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

ये भी पढ़िए- Viral Video: रील बनाने से रोका तो लड़कियों ने लेडी गार्ड को पीटा; देखिए वायरल वीडियो

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News