West Bengal | बारुईपुर रेप-मर्डर केस में त्वरित न्याय! 11 साल की मासूम का हत्यारा ढेर, मां ने मांगी थी टुकड़े-टुकड़े करने की सजा

By
On:
Follow Us


बारुईपुर में एक लड़की से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या करने के मामले का एक आरोपी बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम को समझने के लिए आरोपी को मंगलवार रात बारुईपुर के सूर्यपुर ले जाया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि उसने पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोलियां भी चलाईं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी, आम जनता के लिए भी खुल सकते हैं दरवाजे: सूत्र


पुलिस ने बताया कि इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस मामले के मुख्य संदिग्धों में से एक था और लड़की से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या से पहले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ देखा गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: निज्जर हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा: अमेरिकी अदालत में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर आरोप तय, ऑपरेशन हार्डबॉ के तहत दुनिया भर में गिरफ्तारियां

 

मां की भावुक अपील ने ध्यान खींचा था

इससे पहले, मोंडल की मां ने भावुक अपील करते हुए मांग की थी कि अगर उसका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “उसे फांसी दो या टुकड़े-टुकड़े कर दो, उसे वही सजा दो जिसका वह हकदार है। मैं यह एक मां के तौर पर कह रही हूं। मैं खुद उसे पुलिस के हवाले कर देती।” अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस मामले में मुख्य संदिग्धों में से एक था और लड़की के कथित रेप और हत्या से पहले CCTV फुटेज में उसे पीड़िता के साथ देखा गया था।

बंगाल की CM ने पुलिस रिपोर्ट मांगी

यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) को बारुईपुर में एक नाबालिग के रेप-मर्डर मामले में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देने के एक दिन बाद हुआ है। अधिकारी ने यह भी कहा कि पहचान किए गए लगभग 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने रविवार को 11 साल की लड़की का शव मिलने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की और पुलिस वाहनों व रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया।

रविवार को लड़की का शव मिलने के कुछ घंटों बाद, लड़की की मौत में शामिल होने के शक में गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रेप-मर्डर मामले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। 

Read Latest
National News in Hindi
only on Prabhasakshi 

  



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News