White House Shooting पर PM Modi की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

By
On:
Follow Us


अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस में शनिवार रात को संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई। रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की मैं निंदा करता हूँ। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प, उनकी पत्नी और उप-राष्ट्रपति वेंस की सुरक्षा और कुशलता की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया और कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति वेंस की निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए मंगल कामना करता हूं। यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन में हुई गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी तथा उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: White House Shooting: हमलावर Cole Allen ने घटना को अकेले दिया अंजाम, Washington मेयर ने किया खुलासा

व्हाइट हाउस में रात्रिभोज के दौरान हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि 31 वर्षीय हमलावर कैलिफोर्निया से था, जिसे सीक्रेट सर्विस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं को संबोधित किया और बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे। एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई। 
 

इसे भी पढ़ें: White House डिनर में चली गोलियां, मंच से निकाले गए President Trump; कार्यक्रम हुआ रद्द

वाशिंगटन की मेयर मुरियल बाउजर ने शनिवार रात कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी करने वाला संदिग्ध बंदूकों और चाकुओं से लैस था और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। एक संवाददाता सम्मेलन में मेयर ने कहा, ‘‘अब तक की जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का कोई सुराग नहीं मिला है। सभी संकेत यही इशारा करते हैं कि हमलावर ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया।’’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम जनता को किसी खतरे की आशंका नहीं है। दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि संदिग्ध की पहचान कैलिफोर्निया के टॉरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। 





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News