अमेठी में युवक का शव नाले से हुआ बरामद

By
On:
Follow Us


अमेठी जिले में बृहस्पतिवार को मोहनगंज क्षेत्र स्थित एक नाले में 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने यहां बताया कि फूल सिंह उर्फ टोपी लाल नामक युवक का शव मोहनगंज स्थित एक नाले में बरामद हुआ है। फूल सिंह पूरे दरोगा मजरे तिलोई गांव स्थित अपने ननिहाल आया था।

मोहनगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अब तक की जानकारी के मुताबिक सिंह मानसिक रूप से बीमार था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News