DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

By
On:
Follow Us


मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ता पलक्कड़ रेल मंडल के विभाजन और मंगलुरु समेत कुछ स्टेशनों को मैसुरु मंडल में शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को यहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय परिसर में जबरन घुस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। डीवाईएफआई द्वारा आयोजित विरोध मार्च सुबह करीब आठ बजे डीआरएम कार्यालय पहुंचा।

पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को द्वारों पर ही रोक दिया लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी परिसर की दीवार फांदकर कार्यालय भवन के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंच गए। बाद में, और भी प्रदर्शनकारी पुलिस की नाकेबंदी को लांघकर परिसर के भीतर दाखिल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार के सामने धरना दिया और प्रस्तावित विभाजन के खिलाफ नारेबाजी की।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को परिसर के भीतर घुसने से रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त पुलिस और आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था। पलक्कड़ मंडल के रेलवे बोर्ड के विभाजन के फैसले के बाद पूरे केरलम में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। युवा कांग्रेस ने भी सोमवार को पलक्कड़ में विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस सांसदों ने ओणम के दिन पलक्कड़ मंडल कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की घोषणा की है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस कदम से पलक्कड़ मंडल के राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ेगा क्योंकि उसके राजस्व का एक बड़ा हिस्सा मंगलुरु बंदरगाह के जरिये होने वाली माल ढुलाई से आता है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के नेताओं ने इस कदम का बचाव करते हुए दावा किया है कि इससे राज्य में रेलवे के विकास पर कोई असर नहीं पड़ेगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News