शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र की मजबूत आधारशिला: Arif Mohammad Khan

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में बुधवार को हुए दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है।
खान ने कहा कि उपाधि जहां शैक्षणिक जीवन की यात्रा का सफल समापन है तो वहीं व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Ghazipur Road Accident | गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

उन्होंने कहा कि उपाधि विद्यार्थियों को पहचान देती है लेकिन उनका चरित्र, दृष्टिकोण, कार्य-संस्कृति और नैतिक मूल्य उन्हें उत्कृष्ट बनाते हैं।
इस मौके पर राज्यपाल ने पीजीडीएम के 292 विद्यार्थियों को उपाधि दी।
राज्यपाल ने संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्वदेश कुमार सिंह की सरहाना की।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता जीएनआईओटी समूह के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने की।

इसे भी पढ़ें: Kashmir Security Review | आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त, IGP VK Birdi ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक परंपरा, उद्योग-संस्थान सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को रेखांकित किया।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नीरज सिंह, महेन्द्र कुमार, कुलसचिव अनिल मधवाल समेत अन्य मौजूद रहे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News