मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चेतन कश्यप को इंदौर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद अब इंदौर जिले से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं की समीक्षा और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी मंत्री चेतन कश्यप के पास होगी। प्रभारी मंत्री के रूप में वे जिले में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
गौरतलब है कि इंदौर प्रदेश का प्रमुख आर्थिक और व्यावसायिक केंद्र है। ऐसे में जिले की प्रशासनिक और विकास संबंधी गतिविधियों के लिए प्रभारी मंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। चेतन कश्यप को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जिले से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका बढ़ जाएगी।

- OPS पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कहा- पुरानी सेवा को नहीं मिटाया जा सकता, जानिए किन कर्मियों को मिलेगा लाभ
- मोदी कैबिनेट ने लिए ये पांच अहम फैसले, इस भाजपा शासित राज्य में बनेगा नया हवाई अड्डा, पढ़ें सभी निर्णय
- 26/11 मुंबई हमले के 18 साल पूरे, आज भी अपनी फीस के लिए भटक रहे हैं आतंकी अजमल आमिर कसाब के वकील
- Samsung को टक्कर देने आया Huawei Mate X8! फीचर्स ऐसे धांसू कि, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बदला अपना ठिकाना, मोदी सरकार ने दिल्ली के इस सबसे पॉज इलाके में आबंटित किया बंगला
- भारत की ‘गोंधल’ और ‘अंग’ ने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, इन देशों की फिल्मों से होगा मुकाबला
