अधिकारियों, कर्मचारियों के मासिक वेतन में जोड़े जाएंगे प्रोत्साहन के 3 हजार रुपए | 3 thousand rupees of incentive will be added to the monthly salary of electricity employees

By
—
On:
Follow Us


पारितोषिक योजना में 1 अप्रैल 2025 से अब तक 5 सफल सूचनाकर्ताओं को 11,500 रुपए दिए गए। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई गई। ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व कुल 63 प्रकरणों में पूर्ण राशि का भुगतान प्राप्त होने पर 7 सफल सूचनाकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है। कंपनी द्वारा उनके खातों में 2 लाख 18 हजार रूपए डाले गए।

यह भी पढ़े : जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी अधिकारियों ने बताया कि कंपनी में कार्यरत नियमित कर्मचारी, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी को भी सूचनाकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। सूचना सही पाए जाने एवं जारी किए गए अंतिम निर्धारण आदेश की पूर्ण वसूली होने पर उन्हें एक प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जांच एवं वसूली के कार्य में सम्मिलित बाह्य स्त्रोत कर्मचारियों को भी पारितोषिक योजना के तहत दी जाने वाली 2.5 (ढाई) प्रतिशत प्रोत्साहन राशि को सभी संबंधितों को समान रूप में दिया जा रहा है।

अधिकारियों, कर्मचारियों के मासिक वेतन में जोड़े जाएंगे 3 हजार रुपए

खास बात यह है कि पारितोषिक योजना में बिजली चोरी की जांच एवं वसूली की कार्यवाही करने वाले संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। उन्हें 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि निर्धारित ​की गई है। इसका भुगतान अधिकारियों, कर्मचारियों के मासिक वेतन में जोड़कर किया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News