अपनी उंगली काटकर अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, वजह कर देगी हैरान | mp news snake bite finger young man cut off that finger with pliers

By
On:
Follow Us


सांप ने काटा तो काट दी उंगली

पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के सिद्धपुर गांव में रहने वाले रामकिशोर लोध को बुधवार की दोपहर घरेलू काम करते हुए एक जहरीले सांप ने उंगली में काट लिया था। सांप के काटने के बाद उसने ये बात अपने परिवार के लोगों को बताई जिसके बाद मोहल्ले के लोग जा हो गए। लोगों ने सांप को देखकर कहा कि ये सांप बेहद जहरीला है। जिसके डर से युवक रामकिशोर ने सरौंता उठाकर उस उंगली को काटकर अलग कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें

एक ट्रांसफर ऐसा भी..जो पटवारी जेल में उसका भी कर दिया ट्रांसफर…

कटी उंगली लेकर पहुंचे अस्पताल

रामकिशोर के साथ आए उसके परिजन एक पॉलिथिन में कटी हुई उंगली लेकर भी आए थे। रामकिशोर ने बताया कि शरीर में सांप का जहर न फैल जाए इस डर से उसने उंगली काटी है। वहीं जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार चौहान ने बताया कि सर्प का जहर फैलने के डर से युवक ने उंगली काट ली है। जबकि ऐसा उसे नहीं करना चाहिए था। समय पर हॉस्पिटल पहुंचकर इलाज करवाना चाहिए था। फिलहाल युवक की हालत सही है और कटी हुई उंगली को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News