अब सोनम रघुवंशी के परिजनों पर कसा शिकंजा, भाई से बंद कमरे में पूछताछ, ऑफिस गोदाम पर भी सर्चिंग | Noose tightened on Sonam Raghuvanshi family in Raja Raghuvanshi murder case

By
—
On:
Follow Us


राजा रघुवंशी मर्डर केस के सिलसिले में शिलांग पुलिस दो दिनों से इंदौर में है। मंगलवार को एसआइटी और इंदौर क्राइम ब्रांच के 6 सदस्यीय दल ने उस फ्लैट की सर्चिंग की थी जिसमें हत्या के बाद कुछ दिनों तक सोनम रही थी। राजा के बड़े भाई सचिन भी वहां पहुंचे थे लेकिन उन्हें फ्लैट के अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी के घर पहुंची और परिजनों से बयान लिए।

यह भी पढ़ें

जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी

बुधवार को भी एसआइटी सक्रिय हो गई। दोपहर करीब डेढ बजे तीन पुलिस अधिकारी सोनम रघुवंशी के घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। सोनम की मां और भाई गोविंद से बंद कमरे में सवाल जवाब किए। घर में रखे सोनम के सूटकेस में वस्त्र आदि भी उल्टा पुल्टाकर देखे, इसमें रखा पूरा सामान देखा।

सोनम के व्यवहार के बारे में जानने की कोशिश

शिलांग पुलिस के घर पर आने के संबंध में सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने केस के सिलसिले में पूछताछ की, सोनम के व्यवहार के बारे में भी जानने की कोशिश की।

एसआइटी बाद में सोनम रघुवंशी के पुश्तैनी कारोबार के गोदाम और उनके ऑफिस भी पहुंची। इन दोनों जगहों पर सर्चिंग भी की। बता दें कि सोनम का प्रेमी राज कुशवाह पहले गोदाम में ही काम करता था। सोनम की राजा रघुवंशी से शादी 11 मई को हुई थी। राजा से शादी के पहले ही प्रेमी राज और प्रेमिका सोनम ने उसे रास्ते से हटाकर शादी करने का प्लान बना लिया था।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News