अभी-अभी सोनम रघुवंशी के घर पहुंची मेघालय पुलिस, संदिग्ध कॉल डिटेल से हड़कंप | Raja Raghuvanshi Murder Case Big Reveal Meghalaya SIT Reached Sonam Home search mobile

By
On:
Follow Us


बता दें कि मेघालय पुलिस जांच में पता चला कि सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में थी। कॉल डिटेल्स से सैकड़ों कॉल्स का खुलासा हुआ, जिसमें हत्या से पहले और बाद में संदिग्धों के बीच बातचीत शामिल थी।

संजय नामक व्यक्ति से 21 दिन में 234 बार की बात

इसके अलावा, एक अन्य खुलासे में यह भी बताया जा रहा है कि सोनम ने संजय वर्मा नामक व्यक्ति से तीन हफ्तों यानि 21 दिन में 234 बार बात की थी। इसका मोबाइल नंबर फिलहाल बंद है। अब मेघालय पुलिस के सामने बड़ा प्रश्न है कि आखिर ये संजय वर्मा कौन है? इस मामले में पुलिस सोनम, राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों के साथ ही सोनम के परिवार से भी भी पूछताछ करेगी।

सोनम के घर पहुंची एसआईटी

मेघालय SIT सोनम रघुवंशी के घर इंदौर पहुंच चुकी है। पुलिस को बड़ा क्लू हाथ लगने के बाद अब सोनम के मोबाइल की तलाश है। यहां पुलिस ने सोनम के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

उजाला नामक लड़की ने किया था दावा

इसके साथ ही, उजाला यादव नाम की एक लड़की ने दावा किया कि उसने सोनम को बनारस बस स्टैंड पर दो अज्ञात लोगों के साथ देखा, जहां सोनम ने संदिग्ध नंबर डायल कर उसे तुरंत डिलीट कर दिया था।

बता दें कि यही कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूत थे जिससे पुलिस को राजा रघुवंशी की हत्या की परतें खोलने में मदद मिली, जिससे सोनम की संलिप्तता पर शक गहरा गया था। यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अब सवाल ये कि संजय वर्मा नामक शख्स से सैकड़ों बार बात करने के खुलासे के बाद क्या बदल सकती है राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी…! आखिर कौन है संजय वर्मा, क्या उजाला का दावा आएगा काम?



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News