असंतोष पड़े न भारी, इसलिए नए जिला प्रभारी! विपक्ष ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, क्या है प्रभार बदलने के पीछे मंशा?

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा 2028 के चुनाव को लेकर अभी से ही फील्डिंग में जुट गई है। पहला काम शुरू किया अपने असल ख़ालिस कार्यकर्ताओं को पुचकारना, दो बड़े शुरूआती क़दमों से ये झलकता है। पहला एक दिसंबर से शुरू होने वाला सेवा दूत अभियान। इसमें 25 दिन तक दूत उसी इलाके में रहेंगे और सत्ताधीशों के समन्वय को ख़ास तौर पर परखेंगे। दूसरा प्रभारी मंत्रियों के प्रभार वाले जिले भी बदल दिए जाएंगे।.कोई नेता इसमें कोई ना नुकुर न करे इसलिए पहली आहुति ख़ुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दी। उन्होंने इंदौर का प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप को बनाया और ख़ुद इंदौर का प्रभार छोड़ दिया। भाजपा कह रही है कि जल्द ही और मंत्रियों के प्रभार बदले जाएंगे।

वैसे जब से ये प्रभारी मंत्री वाला कॉन्सेप्ट शुरू हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टी का हर बड़ा नेता यही चाहता है कि उनके इलाके में उनका ही कोई करीबी मंत्री रहे। इससे जिलों में उनकी पकड़ मजबूत रहती है। कांग्रेस कह रही है कि प्रभारी मंत्री किसी न किसी बड़े नेता के कंट्रोल में ही रहते थे। भाजपा अपनी अंदरूनी समस्या दूर करने का प्रयास कर रही है। देखते हैं समस्या दूर होगी भी या नहीं।

दरअसल मुख्यमंत्री ने इंदौर का प्रभार छोड़कर कई बड़े नेताओं को मैसेज दिया है कि उनके चहेते अब उनके इलाकों के प्रभारी नहीं होंगे। सवाल ये है कि क्या ग्वालियर चंबल से भी सिंधिया के क़रीबी मंत्रियों को भी क्या कहीं और भेजा जाएगा? सवाल ये कि इस प्रक्रिया को किसी चयन परीक्षा की तरह मंत्रिमंडल में फेरबदल का प्री टेस्ट समझा जाए क्या?

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News