अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का आरोपी एमपी में, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात | ahmadabad serial blast Accused mohammad Shafiq in MP to join his Brother daughter Wedding

By
—
On:
Follow Us


25 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की सुरक्षा

चिमनगंज टीआइ गजेन्द्र पचौरिया (MP Police) ने बताया कि मोहम्मद शफीक अहमदाबाद सीरियल ब्लॉस्ट में आरोपी है वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। रविवार को उसे गुजरात पुलिस के दो एसीपी, दो निरीक्षक और 12 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच विराट नगर लाया गया। यहां मोहम्मद शफीक के भाई की बेटी की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए आया है। दोपहर 3 से 5 बजे के बीच पढ़े जाने वाले निकाह में वह शामिल रहा।

आज 23 जून, सोमवार को उसे वापस अहमदबाद ले जाएंगे

इसके बाद से वह विराट नगर स्थित अपने भाई के घर के अंदर है। जबकि उसका पुश्तैनी मकान फाजलपुरा में है। उसकी सुरक्षा के लिए चिमनगंज पुलिस और गुजरात पुलिस के २५ पुलिस कर्मी तैनात है। टीआइ ने बताया कि वह एक दिन के पैरोल पर है सोमवार को उसे वापस अहमदबाद ले जाया जाएगा। बतादें इसके पहले साल २०२३ में उसे कोर्ट ने ५ दिन का पैरोल दिया था तब भी वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए उज्जैन लाया गया था।

एक दिन के पैरोल पर उज्जैन आया था

अहमदाबाद बम ब्लास्ट के आरोपी के कोर्ट से पैरोल मिलने पर उज्जैन लाया गया है। उसकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सोमवार को वह वापस गुजरात लेजाया जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News