आज एमपी रचेगा इतिहास, सीएम देंगे ‘बारामासी नदियों की अनूठी सौगात’ | mp News jal ganga samvardhan abhiyan sadanira inauguration today by CM Mohan Yadav

By
On:
Follow Us


मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीर भारत न्यास, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् तथा मध्यप्रदेश जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों सदानीरा, पृथ्वी पानी का देश है…, अमृत जलधारा (चार खंड) व ‘जल धरा’ का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

देश में पहली बार ऐसा कार्यक्रम, एमपी में एकजुट होंगी 200 से ज्यादा हस्तियां

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्या‍सी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि सदानीरा समागम देश में ऐसा अकेला समारोह है जो नदियों, जलस्रोतों, जल संरचनाओं को संवर्धित एवं संरक्षित करने के लिए विविध गतिविधियों से भरा है। यही नहीं इसकी खासियत ये भी है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी कार्यक्रम में 200 से ज्यादा हस्तियां एक साथ शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में साहित्य, कला व विज्ञान सहित अनेक माध्यमों के लगभग 200 से ज्यादा वैज्ञानिक, पुरातत्वविद, साहित्‍यकार, लेखक, पत्रकार, सिने अभिनेता और नाट्य कलाकार सहभागी बनेंगे।

केवल उत्सव नहीं है ये समवेत प्रयास

न्यासी सचिव का कहना है कि सदानीरा समागम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी नदियों, जलसंस्कृति और जीवनदायिनी जलधाराओं के प्रति कृतज्ञता और जागरुकता का एक समवेत प्रयास है। यह आयोजन नदियों को मात्र भौतिक जलस्रोत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक आधार और लोकचेतना के रूप में प्रस्तुत करने का सशक्त संदेश देने वाला होगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News