आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रेमवती, आरके समेत कईयों पर लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज

By
—
On:
Follow Us

लोकायुक्त पुलिस रीवा ने Singrauli नगर निगम की पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार और सहायक यंत्री आरके जैन सहित चार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला तो दर्ज कर लिया है। इससे हर तरफ हड़कम्प मचा हुआ है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि, उर्जाधानी समेत कई जिलों में इस प्रकार के लोगों की कतार लंबी है और इसे नज़रअंदाज़ भी नही किया जा सकता। कायदे से नगर निगम, पुलिस, राजस्व विभाग से लेकर सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की कंपनियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आमदनी की जांच-पड़ताल हो तो पेट्रोल पंप सहित इंदौर, भोपाल, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में अचल संपत्तियों और भारी भरकम कैश के मालिक गुदड़ी के लाल बने मिल जाएंगे।

इन पर दर्ज हुआ प्रकरण
– अशोक कुमार गुप्ता सचिव ग्राम पंचायत उज्जैनी जनपद पंचायत देवसर जिला सिंगरौली।
– प्रेमवती खैरवार तत्कालीन महापौर नगर निगम सिंगरौली।
– नरेश सिंह चौहान आरक्षक थाना कोतवाली जिला सीधी हाल सहायक उपनिरीक्षक मऊगंज जिला रीवा।
– राकेश कुमार जैन सहायक इंजीनियर नगर निगम सिंगरौली।
– मोतीलाल कुशवाहा शाखा मड़वास जिला सहकारी बैंक मर्यादित जिला सीधी।
– रामखेलावन शुक्ला तत्कालीन उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी भोपाल हाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संभाग जबलपुर।
– श्रीनाथ सिंह बघेल तत्कालीन उप पुलिस अधीक्षक हरिजन कल्याण जिला सतना हाल सेवानिवृत्त।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News