आरोप: चुनावी गाँव में बांटा जा रहा शराब-पैसा और शिकायत पर भी बरगवां पुलिस चुप

By
—
On:
Follow Us

Singrauli जिले में आम उप चुनाव की चुनावी लहर जोर पकड़ चुकी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गड़ेरिया में सरपंच पद के प्रत्यासी के लिए मतदाताओं को रिझाने सारे नियम-कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ये आरोप इस ग्राम पंचायत चुनाव की ही एक दूसरी प्रत्यासी शांति आगरिया ने लगाया है और उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भी कलेक्टर अरुण परमार से की है। इस शिकायती पत्र में उन्होंने नामजद आरोप लगाया है कि निवर्तमान सरपंच के पति ददे, पुत्र अरविंद द्वारा गाँव मे शराब बटवाई जा रही है। वहीं, चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा गाँव के मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्हें कर्मकार मंडल के कार्ड, खाद्यान पर्ची व्हाट्स एप से दी जा रही है। इसी प्रकार से स्थानीय क्रेसर संचालक द्वारा भी ग्रामीणों को पैसे बांटे जा रहे हैं। इन सभी सुविधाओं के एवज में ग्रामीणों पर सुनीता खैरवार के पक्ष में मतदान करने के लिए दवाब डाला जा रहा है।

वहीं, शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव में चुनावी प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाने वालों की करतूतों की सूचना बरगवां पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन बरगवां पुलिस द्वारा कोई सुनवाई ही नही की गई। ऐसे में शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि गाँव मे चुनाव दौरान बरगवां पुलिस के अलावा रिजर्व पुलिसबल तैनात किया जाए और पूरे मामले पर उचित कार्यवाही भी की जाए।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News