महेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि 14 जून को मेरा बेटा शैलेंद्र विश्वकर्मा गांव के मंदिर पर गया था जहां अवैध उत्खनन चल रहा था। जब वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो लखन राय और उसके साथी अनिकेत ने मेरे बेटे को पीटा। सीने में कट्टा अड़ाकर जबरदस्ती वीडियो भी डिलीट करवा दिया गया। इसके बाद सरपंच थाने जाकर मनगढ़ंत कहानी बनाकर हमारे खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया।











