मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। इस दिन प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बडवानी में मानसून ने दस्तक दी। इसके बाद प्रदेश के दक्षिणी जिलों में सक्रिय हुआ और डेढ दर्जन जिलों में पसर गया। तीसरे दिन यानि 18 जून को मानसून प्रदेश के मध्य व उत्तरी क्षेत्र में आगे बढ़ गया है।
जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी
8 दिन पहले ही आमद दे दी
दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को ग्वालियर पहुंच गया है। यहां 8 दिन पहले ही आमद दे दी है। इससे पहले ग्वालियर में सन 2021 में 19 जून को मानसून आया था।
35 जिलों को कवर कर लिया
मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, आगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवारी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, जबलपुर, नरसिंगपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, ग्वालियर और दतिया जिले में आगे बढ़ गया है। इस प्रकार 35 जिलों को कवर कर लिया है।











