उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप पेमेश्वरगेट पुल के पास बृहस्पतिवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई है। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12003) के एक कोच पर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी इसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। राहत की बात यह है कि इस पथराव में संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यह घटना इटावा-टूंडला रेल खंड पर हुई।
इसे भी पढ़ें: Govindpuri Fire Accident | दिल्ली के गोविंदपुरी में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। भागवत सुरक्षित हैं।
यह घटना इटावा टूंडला रेल खंड पर हुई। शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पर शाम 7:45 बजे पत्थर फेंके जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल झा, पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह ई1 कोच में सवार थे। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: Iran-US Ceasefire Confirmed | अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, सप्ताहांत पर यूरोप में होंगे हस्ताक्षर, Donald Trump ने जारी किया बयान
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, एक संदिग्ध हिरासत में
घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पेमेश्वरगेट पुल और उसके आसपास के इलाकों को घेर लिया। स्थानीय स्तर पर लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पत्थरबाज की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए एसओजी (SOG), सर्विलांस और चार थानों की पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रेलवे और जिला पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read Latest
National News in Hindi only on Prabhasakshi
News Source- Press Trust OF India










