एमपी की 262 किलोमीटर लंबी रेललाइन इसी साल होगी शुरु, बड़े पैमाने पर काम शुरु | 262-kilometer-long Bhopal-Ramganj Mandi Railway Line to start this year large scale work underway

By
—
On:
Follow Us


रामगंजमंडी- भोपाल रेल लाइन इसी साल होगी शुरु

जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने रेलवे अधिकारियों से कहाकि, 20 करोड़ से चल रहे री- डवलपमेंट का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोकार्पण की तारीख घोषित की जा सके। पहले ही यह काम चार माह पिछड़ चुका है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहाकि, रामगंजमंडी- भोपाल रेल लाइन पर भोपाल से रामगंजमंडी तक ट्रेन का संचालन इसी वित्तीय वर्ष से शुरू हो जाए। इसका लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भोपाल से लेकर रामगंजमंडी तक हर सेक्शन में बड़े स्तर पर काम चल रहा है।

जीएम ने रामगंजमंडी- भोपाल रेललाइन का भी निरीक्षण किया। जीएम ने कहाकि, यात्रियों की सुविधा के लिए सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं। उसका निरीक्षण किया है। जीएम ने कहा कि, स्टेशन को नए ढंग से डेवलप कर हैं।

सात साल पहले 2018 में हुआ था निरीक्षण

यहां यह बता दें कि, ब्यावरा रेलवे स्टेशन का करीब सात साल पहले जीएम का दौरा हुआ था। साल 2018 के दिसंबर में जबलपुर जोन के जीएम ने ब्यावरा रेलवे स्टेशन का दौरा कर निरीक्षण किया था। इसके सात साल बाद गुरुवार को यह दूसरा दौरा रहा। हालांकि इसमें भी किसी महिला जीएम का यह पहला दौरा व निरीक्षण रहा है।

बीते महीनों पहले राजधानी भोपाल से रामगंजमंडी तक रेललाइन की रफ्तार में जमीन का पेंच फंस रहा था। तब नरसिंहपुर के बड़ोदिया तालाब का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया था। प्रशासन के द्वारा कुरावर से लगे तुर्कीपुरा गांव के किसानों को मना लिया गया था, लेकिन यहां अभी पेंच फंसा ही हुआ है। क्योंकि साल 2017 में अधिग्रहित हुई जमीन का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News