इस संबंध में डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि, पुलिस व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष कार्रवाई और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस जवानों को इधर से उधर करना जरूरी था। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा के स्पेशल डीजी आर्दश कटियार ने बीती 11 जून को निर्देश जारी किए थे। डीजीपी के अनुसार, अगले एक हफ्ते में इन सभी पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना के आधार पर कार्यभार संभालना है। इन निर्देशों के पालन के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर जिलों की कड़ी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
5 दिन में 10,482 तबादले, जानें खास बातें
-आरक्षक, प्रधान आरक्षक, ASI और SI के तबादले
-4 साल से एक थाने में जमे पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर
-पुलिस मुख्यालय ने 11 जून सभी एसपी को दिए थे निर्देश
-DGP कैलाश मकवाना की पहल पर हुई बड़ी सर्जरी
-5 दिन में प्रदेश के 1100 थानों में ट्रांसफर की कार्रवाई हुई
-10482 पुलिस कर्मियों को किए ट्रांसफर
-15 सूबेदार, 196 SI, 1083 ASI
-3622 हेड कांस्टेबल, 5566 कांस्टेबल के ट्रांसफर
-सबसे ज्यादा इंदौर में 1029 तबादला
-ग्वालियर में 828 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
-भोपाल में 699 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
-जबलपुर में 535 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर











