एमपी में सरकारी दफ्तर में महिला क्लर्क को ऑपरेटर ने मारा चाकू | mp news Data operator attacks female clerk with a knife at district panchayat office

By
On:
Follow Us


डाटा ऑपरेटर ने महिला क्लर्क पर किया हमला

जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ने बताया कि जिपं की जयमाला कुमावत अनुकंपा विभाग के साथ मध्याह्न भोजन का प्रभार देखती हैं। गुरुवार को कार्यालय परिसर के द्वितीय कक्ष में संचालित मध्याह्न भोजन यूनिट में प्रभारी जयमाला और डाटा एंट्री ऑपरेटर कामा सेनानी मौजूद थे। इस दौरान पता चला कि कामा सेनानी ने जयमाला पर चाकू से हमला किया। चीख पुकार सुन अन्यकर्मी पहुंचे, लेकिन कामा वहां से चला गया था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर राउंड अप किया है। वहीं घायल महिला बाबू जयमाला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें

बड़ा दावा…’लेस्बियन है सोनम रघुवंशी, 2 साल से लड़की से चल रहा अफेयर’…

आरोपी गिरफ्तार, महिला क्लर्क अस्पताल में भर्ती

महिला बाबू जयमाला को गर्दन व पीठ में गंभीर चोट आई है और टांके लगाए गए हैं। वहीं अगर घटना के कारणों की बात की जाए तो पता चला है कि ऑपरेटर द्वारा छुटटी का आवेदन दिया गया था जिसे प्रभारी जयमाला ने पढ़कर देखने की बात कही थी। संभवत: इसी बात से नाराज होकर ऑपरेटर ने हमला किया है। पुलिस ने डाटा ऑपरेटर कामा सेनानी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News