कल बदलेगा दिन और रात का समय, धर्म से लेकर मौसम तक होंगे ये फेरबदल | MP weather 21st June Summer Solstice religious astronomical to weather changes

By
—
On:
Follow Us


ज्योतिषाचार्य ने बताई टाइमिंग

ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि 21 जून को भारत में सबसे बड़ा दिन होगा और रात सबसे छोटी होगी। इसके बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होते जाएंगे और रातें बड़ी होती जाएंगी। उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी, जबकि उत्तरी गोलार्ध में 22 दिसंबर को सबसे बड़ी रात और दिन का मान सबसे कम रहता है। 21 जून को ग्रीष्म अयनांत (मकर रेखा पर सूर्य लंबवत) है। भारत में यह साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होगी, दिन की अवधि 13 घंटे से अधिक और रात लगभग 11 घंटे की रहेगी।

धार्मिक मान्यता और परंपरा

सूर्य का दक्षिणायन और आर्द्रा में प्रवेश धार्मिक रूप से भी खास होता है। पूर्वांचल सहित कई क्षेत्रों में इस अवसर पर पारंपरिक आर्द्रा नक्षत्र थाली बनाई जाती है, जिसमें दाल-पूरी, खीर, मौसमी सब्जियां और आम होते हैं। मत्स्य पुराण के मुताबिक, यह काल देवी-देवताओं की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ होता है और इस समय की गई उपासना से मनोकामनाएं भी शीघ्र पूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें

पूरे MP में छाया मानसून, 4 दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज यहां होगी बरसात

रविवार को सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश

रविवार 22 जून को सूर्य शाम 4.14 बजे आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस समय सूर्य के साथ बुध और गुरु भी रहेंगे, जो अच्छी बारिश के संकेतक हैं। रोहिणी का वास समुद्र तट पर होने से तेज हवाओं और मानसून की संभावना भी जताई गई है।

इन जिलों में क्या होगी दिन की टाइमिंग

ग्वालियर में 13 घंटे 44 मिनट का दिन और रात 10 घंटे 16 मिनट की होगी।
भोपाल में 13 घंटे 31 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 29 मिनट की होगी।
उज्जैन में 13 घंटे 31 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 31 मिनट की होगी।
दिल्ली में 13 घंटे 56 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 4 मिनट की होगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News