कांग्रेस करेगी ‘संविधान सत्याग्रह’, हाईकोर्ट परिसर में बाबासाहब की मूर्ति लगाने के समर्थन में करेगी उपवास | Congress Samvidhan Satyagraha Fast for installing Ambedkar statue dispute Gwalior High Court premises

By
—
On:
Follow Us


जिसने दिया संविधान उसकी मूर्ति लगे- नायक

मुकेश नायक ने कहा कि जिस व्यक्ति ने इस देश को संविधान दिया, उस डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में स्थापित होनी चाहिए और इसका कोई विरोध नहीं किया जाना चाहिए। इस विषय को जातिगत संघर्ष का रूप देने की कोशिश करने वालों की कड़ी आलोचना करते हैं। इस उपवास के माध्यम से यह संदेश पूरे प्रदेश और देश को दिया जाएगा कि संविधान और सामाजिक समरसता से बड़ा कोई एजेंडा नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें

मानसूनी बारिश ने बरपाया कहर, पेड़ गिरने से 2 साल की मासूम की मौत, उफान पर नदियां

कांग्रेस सामाजिक न्याय के पक्ष में

नायक ने आगे कहा कि कांग्रेस का रुख साफ है, पार्टी ना जातिवाद के साथ है और ना ही किसी जाति विशेष के खिलाफ। कांग्रेस संविधान, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने कहा, कोई भी ऐसा विचार जो सर्वकालिक और सर्वव्यापी न हो, वह इस देश में टिक नहीं सकता। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभु दयाल जोहरे, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे, धर्मेंद्र शर्मा, राम पांडेय, प्रियंका शर्मा, जयराज चौहान आदि उपस्थित थे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News