कांवड़ यात्रा से पहले यूपी पुलिस सख्त, डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने के लिए थमाया नोटिस

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच पुलिस ने डीजे संचालकों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे ध्वनि की तय सीमा और वाहनों की ऊंचाई से जुड़े नियमों का हर हाल में पालन करें। पुलिस के अनुसार नियमों की अनदेखी करने वालों पर उपकरणों की जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा और हरियाणा के सोनीपत, फरीदाबाद तथा करनाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के कम से कम 348 डीजे संचालकों की पहचान की है। इन सभी को कांवड़ यात्रा के लिए तय किए गए मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन का यह कदम मुख्य रूप से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। यह वार्षिक यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं और स्थानीय शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News