कार की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, 1 की मौत, 3 व कई घायल

By
Last updated:
Follow Us

Singrauli News: बुधवार को निगाही-जयंत मार्ग पर कार व ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो के तो परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक की मौत और कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची समेत कुल 3 को ज्यादा गंभीर छोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा सीएमपीडीआई के पास दोपहर में लगभग 1 बजे हुआ।

हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि कार जयंत तरफ से निगाही की ओर जा रही थी और ऑटो सवारियों को लेकर जयंत तरफ से निगाही की ओर जा रहा था। ऐसे में सीएमपीडीआई के पास दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। ऐसे में हादसे के कारण कार का तो एयर बैग खुल गया। जिससे कार के ड्राइवर को ज्यादा छोटे नहीं आई और वह मौके से भाग निकला। जबकि इस हादसे में सोनभद्र के थाना करमा अंतर्गत रानीतारा निवासी 58 वर्षीय रमेश प्रसाद के रूप में हुई है। जबकि घायलों में करीब 30 वर्षीय विद्या देवी, करीब 7 वर्षीय आयुषी और करीब 25 वर्षीय ऑटो चालक नितेश गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, ये तीनों इलाजरत बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नवानगर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार चालक के फरार होने पर उसकी कार एमपी 66 सीए 0914 पर ही आईपीसी की धारा 279 , 336 व 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News