कोल ट्रांसपोर्टिंग की ट्रेन ने बड़ी बेरहमी से कुचला बाइक सवार छात्र को, हुई मौत

By
—
On:
Follow Us

रेलवे क्रासिंग को पार कर रहा एक छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे ट्रेन उस छात्र और उसकी बाइक क्रमांक MP 66 MK 3913 को कुचलती हुई चली गई। ये दहला देने वाली घटना Singrauli जिले के बैढन थाना क्षेत्र अंतर्गत चरगोड़ा में स्थित रेलवे क्रासिंग की है। जानकारी के अनुसार ये हादसा बुधवार की सुबह करीब 8 से 89 बजे के दरमियान हुआ। यहाँ चरगोड़ा से जो रेलवे लाइन गुजरती है, उससे NCL की परियोजना से कोयला लेकर ट्रेन NTPC के प्लांट में जाती है।

इस हादसे में मृत हुए छात्र की शिनाख्त मुकेश कुमार विश्वकर्मा पिता जय कृष्ण विश्वकर्मा के रूप में हुई है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि छात्र मुकेश चरगोड़ा स्कूल परीक्षा देने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था, लेकिन क्रासिंग में वह बाइक समेत कोयला वाली ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आ जाने से बाइक कुछ दूर तक घिसटाती चली गई, जिससे बाइक के ज्यादातर पार्ट्स भी चकनाचूर हो गए। वहीं, बाइक सवार छात्र भी बाइक से फेंका कर ट्रेन की नीचे जा फंसा था। जब ट्रेन रुकी तो सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मे देर हो चुकी थी।

वहीं, इस दहला देने वाली घटना की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा और खबर लिखे जाने तक गहमा-गहमी वाला माहौल मौके पर बना रहा।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News