गुजरात के रास्ते आया मानसून, तेज आंधी के साथ रिमझिम बारिश, झमाझम का इंतजार | MP Weather Monsoon arrived via Gujarat with drizzle and strong storm in dhar

By
On:
Follow Us


अगले 2 दिन झमाझम का अनुमान

जिले में अभी तक छिटपुट बारिश का दौर चल रहा था, जिसमें कुछ इलाकों को छोडक़र बड़े हिस्से में बोवनी नहीं हो पा रही थी। वहीं गुरुवार की बारिश के बाद बोवनी का जोरदार आगाज होगा। किसानों ने इसकी तैयारियां कर ली है। कृषि वैज्ञानिक जीएस गाठिया के मुताबिक अरब सागर से एक मजबूत सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से गुजरात और पश्चिमी मप्र में जोरदार बारिश (Monsoon) की संभावना है। गुरुवार की तरह ही शुकवार को भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

Monsoon arrived via Gujarat in dhar MP Weather(photo source- Patrika.com)

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत

बारिश का सीजन शुरु होते ही गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिली है। वहीं तापमान में गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास था, वह अब २७ के आसपास आ गया है। (Monsoon)

यह भी पढ़ें

पूरे MP में छाया मानसून, 4 दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज यहां होगी बरसात

जिले में 12 ब्लॉकों में हुई बारिश

मानसून (Monsoon) ने जोरदार तरीके से उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले में 14 में से 12 ब्लॉकों में एक से डेढ़ इंच के लगभग बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश तिरला और उमरबन में 35 मिमी (डेढ़ इंच) के लगभग दर्ज हुई है। वहीं जिले एक जून से अभी तक 772.3 मिमी बारिश हो चुकी है।

गुजरात से आई मानसूनी बारिश, फसलों की बुआई होगी शुरू

गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों का जमघट नजर आया। यह हवा के साथ पश्चमी से पूर्व की ओर आसमान में दौड़ लगाते रहे। सुबह 10 बजे से रिमझिम बारिश शुरु हुई और दोपहर 4 बजे तक रिमझिम सेरे गिरते रहे। कई जगह खेतों में पानी जमा हो गया। बारिश के बाद नमी हो गई है। मौसम साफ होते ही बुआई युद्धस्तर पर आरंभ होगी। इस साल जिले में सर्वाधिक दो लाख हेक्टेयर में सोयाबीन, डेढ लाख हेक्टेयर में कपास सहित 70 हजार हेक्टेयर में मक्का सहित ज्वार, तुअर, मूंग आदि फसलों की बुआई की जाएगी। 18 जून तक जिले में 65 हजार हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी थी। वहीं अगले एक सप्ताह में 100 प्रतिशत होने की उम्मीद है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News