गौ-तस्करी के शक में मोब लिंचिंग, भड़की भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, Video | MP News Muslim youth killed in mob lynching Suspecting cow smuggling in Raisen

By
—
On:
Follow Us


घटना पांच जून को रायसेन जिले के मेगांव में हुई। सिंरोज के मृतक जुनैद के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल में जिंसी में डेयरी चलाता था। विदिशा में भी दुग्ध व्यापार से जुड़ा था। वह श्यामपुर निवासी साथी अरमान के साथ धनोरा से सिरोंज के लिए ६ गाय लेकर जा रहा था। इसी बीच मेगांव में 20-25 लोगों ने दोनों को रोक लिया। दोनों को रातभर सभी ने पीटा। घटना के बाद रायसेन पुलिस को जानकारी मिली तो दोनों को पहले विदिशा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां जुनैद की मंगलवार को मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

हत्या की साजिश रचने इंदौर के रेस्टोरेंट में मिले थे सोनम और राज, मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा

दो लाख भी लूटे

दोनों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने मारपीट कर करीब दो लाख रुपए भी लूट लिए। पुलिस ने मामले में विदिशा के ध्रुव चतुर्वेदी, गगन दुबे और करारिया निवासी रामपाल राजपूत को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है। रायसेन एसपी ने बताया, पहले हत्या के प्रयास का माला दर्ज किया था। अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

गो-तस्करी का मामला था दर्ज

घटना के बाद जिन लोगों ने जुनैद और अरमान को पकड़ा, तब दोनों को वे थाने भी ले गए थे। पुलिस ने लोगों की शिकायत के बाद जुनैद पर गो-तस्करी का केस दर्ज किया था। एसपी का कहना है, जुनैद के खिलाफ पहले से गो-तस्करी के दो और अन्य दो आपराधिक केस दर्ज हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News