ग्वालियर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के मामले में भाजपा पार्षद का बेटा गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us

ग्वालियर, 22 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सड़क दुर्घटना में कथित संलिप्तता के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद के 27 वर्षीय बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पार्षद पुत्र ने पुलिस को गुमराह करने और थार कार को छिपाने का प्रयास भी किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में मोतीझील के पास हुई थी।

इस दौरान एक थार वाहन ने मां-बेटी को रास्ते में कुचल दिया था, जिसमें मां गोरा देवी (55) और उनकी बेटी गौरी कुशवाह (35) की मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया लेकिन जब इस मामले की जांच की गई तो सामने आया कि हर्ष राय (27) ने उन्हें अपनी कार से टक्कर मारी थी।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस को गुमराह करते हुए यह कहा कि उसका दोस्त यह वाहन ले गया था। इसके अलावा आरोपी ने वाहन भी छिपाने का प्रयास किया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे और साक्ष्य खोजे और उसके आधार पर हर्ष राय और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी हर्ष राय के पिता चंदन राय भी पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में उसकी मां रेखा राय वार्ड क्रमांक चार की पार्षद हैं।

भाषा सं ब्रजेन्द्र नोमान

नोमान

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News