छतरपुर में पैर पसार रहा एड्स संक्रमण, एक साल में बढ़े 80 मरीज, महिला मरीजों में पांच प्रतिशत की वृद्धि

By
On:
Follow Us


पलायन और यौन गतिविधियां बड़ी वजह

सुमित्रा समाजिक संस्थान के योगेश साहू ने बताया कि उनका एनजीओ एचआईवी संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वे कई इलाकों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे। संक्रमण फैलने की बात पर उनका कहना है कि यौन गतिविधियां इस बीमारी की मुख्य वजह है। राज्य से पलायन कर चुके मजदूर शहरों में नशे की हालत में अनैतिक कार्य करते हैं जिससे संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।

देह व्यापार से चपेट में महिलाएं

जिले में 45 प्रतिशत महिलाएं एचआईवी की चपेट में हैं। वर्ष 2024-25 में संक्रमित महिलाओं में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। महिलाओं में देह व्यापार इस बीमारी की मुख्य वजह मानी जा रही है। इस दौरान असुरक्षित यौन संबंध इस रोग को फैलाने का कारण है। वहीं संक्रमित सुई भी एड्स का कारण हैं, लेकिन सरकार की तत्परता और जागरूकता के कारण संक्रमित सुई से वायरस फैलने के केस बहुत कम हैं। छतरपुर जिले में कुछ गर्भवती महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं, लेकिन सकारात्मक पहलू यह है कि समय पर इलाज से उनके नवजात बच्चे संक्रमण से सुरक्षित रहे।

चला रहे जागरूकता अभियान

जिला स्वास्थ्य विभाग ने जून से जुलाई तक चलने वाले एक महीने के जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसमें शहर के एनजीओ के साथ मिलकर कैंप लगाकर लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, बैनर और शिविर लगाकर जानकारी दी जा रही है। साथ ही आगामी दिनों में प्रशासन संक्रमण के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इनका कहना है

प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूता अभियान चलाया है। इसमें एनजीओ की मदद से स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर पोस्टर, कैंप के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही संक्रमण के बचाव को लेकर विशेष बैठक हुई, जिसमें चर्चा कर आगामी सप्ताह की रणनीति तैयार की गई है।

डॉ रविंद्र पटेल, नोडल अधिकारी



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News