जबलपुर: पारिवारिक विवाद में महिला ने नौ वर्षीय बेटी संग फांसी लगाई

By
—
On:
Follow Us

जबलपुर, 26 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर में 40 वर्षीय महिला ने कथित पारिवारिक विवाद में अपनी नौ साल की बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक यह घटना शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा नगर में बुधवार शाम को हुई। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला लगता है लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फंदे पर झूल रहे दोनों शवों को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अंजना कुशवाहा और मुस्कान के रूप में हुई है और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच जारी है।

परिजनों ने बताया कि साल 2013 में अंजना कुशवाहा और मनीष कुशवाहा ने प्रेम विवाह किया था लेकिन पिछले कुछ समय से पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों होने के कारण दोनों के बीच विवाद था।

मृतका के बेटे अभिषेक कुशवाहा ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में आरोप लगाया कि उसके पिता उसकी मां को अक्सर प्रताड़ित किया करते थे और एक महिला के साथ घर पर आकर उनसे मारपीट भी करते थे।

अभिषेक ने कहा कि इस सिलसिले में गोहलपुर थाने में उनकी मां ने शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पांडे ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

भाषा ब्रजेन्द्र गोला शोभना

शोभना

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News