मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने दो अंक वाले प्रश्नों में आंतरिक विकल्प की व्यवस्था एक बार फिर बहाल कर दी है। अब विद्यार्थी ऐसे प्रश्नों में दिए गए दो विकल्पों में से किसी एक का उत्तर लिख सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को उन प्रश्नों में राहत मिलेगी, जिनमें किसी विशेष टॉपिक को लेकर उन्हें कठिनाई महसूस होती है।
दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने करीब एक महीने पहले प्रश्नपत्रों के प्रारूप में बदलाव करते हुए दो अंक वाले प्रश्नों से आंतरिक विकल्प समाप्त कर दिया था। इस निर्णय के बाद विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अनिवार्य रूप से देना पड़ता। हालांकि, अब मंडल ने अपने पहले जारी दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन करते हुए पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू करने का निर्णय लिया है। नए निर्देश के अनुसार, 3 अंकों और 4 अंकों के प्रश्नों में आंतरिक विकल्प के पुराने नियम पहले की तरह लागू रहेंगे। वहीं, व्यावसायिक यानी NSQF ((नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) विषयों के लिए 5 अंकों और 7 अंकों के प्रश्नों में दिए गए विशेष विकल्प व्यवस्था भी जारी रहेंगे। गौरतलब है कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 15 से 16 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
10वीं MP बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से
मध्य प्रदेश की दसवीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक चलेगी। पहले दिन भाषा विषयों के साथ चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर से जुड़े पेपर होंगे। इसके बाद 25 फरवरी से एनएसक्यूएफ के सभी विषयों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षाएं होगी। 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। दसवीं में गणित के स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों ऑप्शन के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र निर्धारित किए गए हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी टाइम टेबल में निर्धारित विषयों का उल्लेख किया गया है।
12वीं MP बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से
एमपी बोर्ड 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 तक चलेगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर होंगे। इसके बाद 18 फरवरी को उर्दू और मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को एनएसक्यूएफ शारीरिक शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। 23 फरवरी को हिंदी और 26 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर होगा। वहीं 1 मार्च को इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र-अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय, 8 मार्च को जीव विज्ञान और 11 मार्च को राजनीति शास्त्र की परीक्षा होगी। इसके बाद 13 मार्च को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित दूसरी विषयों और 16 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। 17 और 19 मार्च को अलग-अलग व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होगी।
- छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, वन विभाग के 102 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट
- अब पिता बनने पर मिलेगा 15 दिनों का ‘पितृत्व अवकाश’, CM ने दी राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात
- प्रेमिका को दूसरे व्यक्ति के साथ देख भड़का प्रेमी, दे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, दो दिन बाद खुला राज
- सरकारी अस्पताल के इतने डॉक्टरों को नौकरी से निकालने का आदेश, जानिए भाजपा सरकार ने यहां क्यों लिया ऐसा फैसला
- आधी रात ढाबे पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, 4 लोगों की हत्या से दहला पूरा इलाका
- छत्तीसगढ़ के यात्रीगण कृपया ध्यान दें, चार दिन रद्द रहेगी कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
- धोनी के साथी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, टीम इंडिया को बनाया था अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, NZ दौरे के बीच आई बुरी खबर
