सिंगरौली में खूनी संघर्ष में 11 लोग लहूलुहान, जानिए किस एरिया की है ये वारदात

By
—
On:
Follow Us

मंगलवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद इतना ज्यादा गहरा गया कि वह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। ये मामला है Singrauli जिले में वैढ़न की सासन चौकी क्षेत्र का। यहां ग्राम मझौली में हुये इस विवाद दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले। इस दौरान दोनों पक्षों से 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मारपीट में जो लोग घायल हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ये है पूरा मामला
इस विवाद को लेकर बताया जा रहा है कि दो साहू परिवारों के बीच जमीनी विवाद का है। एक पक्ष सुरेंद्र और दूसरा शारदा का है। इन दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को सुरेंद्र जब शारदा के घर के पास से धान लेकर जा रहा था, तभी जमीन से निकलने को लेकर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे बरसने लगे। वहीं, काफी देर तक चली मारपीट से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सासन चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ये लोग हुये घायल
मिली जानकारी के अनुसार, इस विवाद में एक पक्ष से सुरेंद्र शाह, रामसजीवन, नागेंद्र, शोभनाथ, इंद्रेश घायल बताए जा रहे हैं। जबकि दूसरे पक्ष से शारदा शाह, जयप्रकाश, बसमति, ओमप्रकाश समेत एक अन्य महिला भी घायल बतायी जा रही है।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News