जम्मू कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायल

By
On:
Follow Us


जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया, जिससे कम से कम चार तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ।
यह भूस्खलन सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुआ। यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए चार तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News