जलभराव पर कांग्रेस विधायक का अनोखा विरोध, सीवर के पानी में लगाए धान के पौधे, तीन घंटे बैठे धरने पर |

By
On:
Follow Us

ग्वालियर: Gwalior News:  ग्वालियर की डबरा तहसील में बारिश के कारण हुए जलभराव के विरोध में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने बस स्टैंड के पास पावर हाउस रोड पर जलभराव वाली गड्डे वाली सड़क पर धान के पौधे लगा दिए साथ ही सीवर के पानी में धरने पर बैठ गए। दरअसल नगर पालिका द्वारा बारिश से पहले नालों की सफाई नहीं कराने के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।

Read More : Jabalpur News: मढ़ई मस्जिद विवाद पर विहिप-बजरंग दल का हल्ला बोल, पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन भी नहीं रोक सके उग्र कार्यकर्ता, प्रशासन की अर्थी तक निकाली

Gwalior News:  नालों के चोक होने से न केवल सड़कों पर बल्कि लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इसी को लेकर आज विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ सीवर युक्त पानी में धान के पौधे रोपे और उसके उसी पानी में धरने पर बैठ गए। लगभग तीन घंटे के धरने के बाद एसडीएम दिव्यांशु चौधरी और सीएमओ साक्षी बाजपेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने नालों की सफाई कराने और जल्द ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान विधायक सुरेश राजे ने कहा कि नगर पालिका में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है।

Read More : Durg News: अधेड़ महिला की रहस्यमयी मौत! सिर पर गहरी चोट, घर में मिला खून से सना शव, हत्या की आशंका

Gwalior News:  प्रशासन के अधिकारी कोई रोक नहीं लगा पा रहे हैं। शहर में नालों की सफाई नहीं कराई गई है। जिस कारण पूरा शहर पानी से जल मगन हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर हमने धान की पौध लगाकर धरना दे दिया हैं। तीन घंटे बाद अधिकारियों ने मौके पर आकर समस्या के समाधान की बात कहीं हैं। अभी तो हम धरना समाप्त कर रहे हैं। अगर फिर व्यवस्था बिगड़ी तो हम फिर आंदोलन करेंगे।

“ग्वालियर जलभराव प्रदर्शन” क्यों किया गया?

“ग्वालियर जलभराव प्रदर्शन” कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने इसलिए किया क्योंकि डबरा तहसील में भारी बारिश के बाद नालों की सफाई न होने से सड़कों और घरों में जलभराव हो गया था। उन्होंने प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ विरोध जताया।

“ग्वालियर जलभराव प्रदर्शन” के दौरान विधायक ने क्या किया?

विधायक सुरेश राजे ने बस स्टैंड के पास जलभराव वाली सड़क पर धान के पौधे लगाए और सीवर युक्त पानी में धरने पर बैठ गए। यह प्रदर्शन लगभग तीन घंटे तक चला।

“ग्वालियर जलभराव प्रदर्शन” में प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया रही?

प्रदर्शन के तीन घंटे बाद एसडीएम दिव्यांशु चौधरी और सीएमओ साक्षी बाजपेई मौके पर पहुंचे और जल्द ही नालों की सफाई व व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

क्या “ग्वालियर जलभराव प्रदर्शन” के बाद कोई ठोस कदम उठाए गए?

प्रशासन ने नालों की सफाई कराने का वादा किया है, लेकिन धरना समाप्त करते हुए विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।

“ग्वालियर जलभराव प्रदर्शन” का मुख्य उद्देश्य क्या था?

इस प्रदर्शन का उद्देश्य नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार, नालों की साफ-सफाई में लापरवाही और जलभराव से हो रही आम जनता की परेशानी को उजागर करना था।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News