जेल से छूटकर आए बदमाश ने पूर्व सरपंच पर किया हमला व फायरिंग | mp news criminal recently released from jail attacked and opened fire on a former sarpanch

By
—
On:
Follow Us


एक साल पहले हुआ था विवाद

लालपुर गांव में एक साल पहले से दो पक्षों में डीजे बजाने को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। पूर्व सरपंच अजमेर सिंह परिहार ने बताया कि नाहर सिंह व दिनेश सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर हवाई फायरिंग की। नाहर व दिनेश दतिया के रहने वाले हैं और 8 साल से यह दोनों लालपुर आ गए। अब यह मुझसे पुस्तैनी जमीन खाली कराने को लेकर दबाब बना रहे है। 3 जून को भी नाहर सिंह ने उनके भाई हाकिम पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने नाहर सिंह को पकड़कर जेल पहुंचा दिया था। बीते रोज ही नाहर सिंह जेल से छूटकर आया और अब ये उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें

सात दिन पहले बहन और अब भाई के लिए काल बना सांप बिस्तर में मरा मिला…

इन आरोपियों ने किया हमला

पीड़ित पूर्व सरपंच अजमेर सिंह परिहार ने बताया कि उन पर नाहर सिंह, दिनेश ठाकुर, आदित्य गुर्जर निवासी हाजीनगर व रामवरण गुर्जर निवासी कृष्णागंज ने हमला बोला और मारपीट कर हथियारों से हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। जाने से पहले बदमाश अजमेर की मां को भी धमका कर गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई का कहना है कि वह आरोपियों की तलाश कर रहे है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News