झारखंड में कार के बांध में गिरने से तीन लोग डूबे, एक लापता

By
On:
Follow Us


झारखंड की राजधानी रांची में एक कार के बांध में गिर जाने से जमशेदपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात रांची के नगरी थाना क्षेत्र के हटिया बांध पर हुई।
हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जैसा कि हमें बताया गया है, कार में चार लोग सवार थे। हमने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं। एक अब भी लापता है।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट कर पानी में गिर गया।
उन्होंने बताया कि कार जमशेदपुर से आ रही थी तभी यह हादसा हुआ।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News