तीन सूने घरों में एक साथ चोरी, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी के साथ कपड़े तक चुरा ले गए बदमाश | Robbery in three empty houses simultaneously, the miscreants stole gold and silver jewellery, cash and even clothes

By
—
On:
Follow Us


एक मामले में एफआइआर

पुलिस के अनुसार दीनदयाल नगर निवासी ब्रजेंद्र सेन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। ब्रजेंद्र ने बताया कि वह कुछ समय से बाहर थे और घर सूना था। शनिवार रात अज्ञात चोरी घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी तीन अलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। ब्रजेंद्र के अनुसार उनके घर से ढाई से तीन लाख रुपए की चोरी हुई है।

कपड़ा गोदाम में चोरी

दीनदयाल नगर स्थित एलआइजी-50 में रोहित चौधरी नाम का युवक कपड़ा की गोदाम बनाए हुए था। रोहित ने बताया कि उसका टी-शर्ट, पेंट का थोक का काम है। रविवार रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 80-90 हजार रुपए कीमत के कपड़े चोरी कर ले गए। वहीं प्रदीप नामदेव ने बताया कि उसकी बहन के सूने घर के ताले तोड़कर चोरी हुई है। बहन व जीजा सागर से बाहर हैं, जिसके कारण चोरी गए सामान की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

दो लोग नहीं पहुंचे शिकायत करने

तीनों घर कुछ माह से सूने पड़े थे, जिसमें एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। बाकी दो लोगों की ओर से अब तक शिकायत नहीं हुई है। चोरों का पता लगाने पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

रावेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी, मकरोनिया



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News