देहदान या अंगदान करने वालों को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई |

By
—
On:
Follow Us

भोपाल, एक जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने देहदान अथवा अंगदान करने वालों को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर अंतिम विदाई देने के साथ ही उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मृत्यु के बाद जीवन का उपहार देना… यह केवल दान नहीं, अमरता है। मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है कि देहदान अथवा हृदय, यकृत व गुर्दा दान करने वाले महान लोगों को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर अंतिम विदाई दी जाएगी, साथ ही उनके परिजनों को 26 जनवरी या 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागों के आयुक्त, जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को इसका अनुपालन करने का निर्देश जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में लोगों को देहदान और अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से सरकार ने यह कदम उठाया है।

भाषा

ब्रजेन्द्र, रवि कांत

रवि कांत

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News