नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

By
On:
Follow Us


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता सब देख रही है। हमें विश्वास है कि समय आने पर करारा जवाब देगी।’’
गहलोत ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और अब यह पुलिस तंत्र बन चुका है।

राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक विपक्षी दलों को पुलिस और सरकारी एजेंसियों के जरिए कुचला जा रहा है।’’
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को आज करीब बीस साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटाया गया और फिर कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया। गहलोत ने पूछा कि अगर सच में कोई जुर्म हुआ था तो पुलिस की नींद बीस साल बाद आज ही क्यों खुली?

राजस्थान में 309 नगर निकायों में अध्यक्षीय पद को लेकर जारी प्रक्रिया की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में निकाय चुनावों में भाजपा सरकार ने पुलिस का जो दुरुपयोग किया, वह तो इतिहास में दर्ज हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र नहीं, भय और दमन का राज है, देश की जनता सब देख रही है। हमें विश्वास है कि समय आने पर करारा जवाब देगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News