ननि में भाजपा बैठकी वसूली के खिलाफ और बरगवां में कर रही मांग!

By
—
Last updated:
Follow Us

Singrauli नगर निगम क्षेत्र में बाजार बैठकी की वसूली बंद करने की जो घोषण महापौर (आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) रानी अग्रवाल ने की थी, भाजपा उसका विरोध कर रही है। इसका कारण पूर्व से बने हुये नियमों को बताकर भाजपा महापौर समेत पूरी आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर रही है, लेकिन इस बीच बाजार बैठकी को लेकर एक दूसरा मामला सामने आ गया है, जिसमें अब भाजपा ही फंसती नजर आ रही है। दरअसल, बरगवां नगर परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रमिला देवी ने मांग की है कि बरगवां बाजार क्षेत्र में बैठकी वसूली बंद की जाए। इस मांग का एक पत्र, जिस पर 27 दिसंबर की तारीख है और उपखंड अधिकरी देवसर को अध्यक्ष द्वारा लिखा गया है, वह परिक्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर जब नगर निगम क्षेत्र में बाजार बैठकी वसूली बंद करने का भाजपा विरोध कर रही है तो फिर बरगवां नगर परिषद बाजार बैठकी वसूली बंद करने की मांग भाजपा किस आधार पर कर रही है? कारण जो भी हो, लेकिन इस मसले पर जिस प्रकार से राजनीति गरमाई हुई है, उससे आने वाले दिनों में क्या होता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News