नपा CMO की कुर्सी का कीचड़ से किया अभिषेक, कार्यालय में उड़ेला कचरा, देखें तस्वीरें

By
On:
Follow Us


लंबे समय से परेशान है वार्डवासी

वार्ड 17 के लोग लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान हैं। लगातार शिकवै-शिकायतों के बाद भी नगरपालिका में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे गुस्साए वार्ड के लोग बुधवार को विधायक देवेंद्र सखवार, वार्ड पार्षद सुनील सखवार, वार्ड तीन के पार्षद जय राजौरिया, वार्ड 10 के पार्षद अतेंद्र सैनी, कांग्रेस नेता महेश जैन विकल, शेरा तोमर नगरपालिका पहुंच गए। (residents threw mud on municipality CMO chair)

सीएमओ ने लिया ज्ञापन

इस पूरी घटना के वक्त सीएमओ शारिब कौशर छुट्टी पर थे। दोपहर 2 बजे जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह अपने साथ पुलिस क लेकर नगरपालिका आए। सीएमओ को दिए ज्ञापन में वार्डवासियों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर कहा कि जलनिकासी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों ने कहा कि जिन स्थानों पर गिट्टी की आवश्यकता है, वहां तत्काल सामग्री पहुंचाई जाए। वगियापुरा से संबंधित पाइपलाइन का कार्य तुरंत शुरु हो ताकि पानी की निकासी सुचारु हो। पूर्व में दिए गए कार्य आदेश की जांच मौके पर कराई जाए कि कार्य पूर्ण हुआ है या नहीं।

यह भी पढ़ें

SDM का बाबू मांग रहा था 15 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

सीएमओ का बयान

प्रोजेक्ट के तहत नपा तालाब की खुदाई करवा रही हैं। नपा द्वारा मोटर लगाकर पानी निकाल रही हैं। धीरे-धीरे वार्ड की व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं। पार्षदों ने वार्ड के लोगों के साथ मिलकर नपा के कक्षों में कीचड़ भरा हैं। जिसका शिकायती आवेदन हमने पुलिस को दिया हैं।- शारिब कौसर, सीएमओ

विधायक ने कहा ये

वार्डों में पंद्रह-पंद्रह दिन तक सफाई नहीं की जाती है। कई जगह नालियां भी पूरी तक से जाम मिली, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। सीएमओ और उपयंत्री की लापरवाही के कारण नगरवासी जलभराव से परेशान हैं। यह नगर पालिका को लापरवाही को दर्शाती हैं।- देवेंद्र सखवार, विधायक अंबाह

यह भी पढ़ें

अहिल्याबाई की नगरी में बेटियां असुरक्षित, किसी के साथ दुष्कर्म, कही छात्रा का बदमाशों ने तोड़ डाला दांत

सीएमओ की कुर्सी पर उड़ेल दिया कीचड़

गुस्साई भीड़ अपने वार्ड में भरा कीचड़ बाल्टियों में भरकर लाई थी। उन्होंने नगरपालिका के अंदर घुसकर बाबुओं के चेंबर, सीएमओ शारिब कौशर के चैंबर में घुसकर कुर्सी पर कीचड़ फैला दिया। इसके बाद वार्डवासी विधायक देवेंद्र सखवार के साथ नगरपालिका परिसर में बैठ गए और उन्होंने घंटे तक नारेबाजी करके धरना दिया।

एसडीएम ने किया था निरीक्षण

गंभीर बात यह है कि अंबाह एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने भी वार्ड 17 में जलभराव की लगातार शिकायतें मिलने पर खुद 12 दिन पहले वार्ड का निरीक्षण किया था। उनके निर्देश के बाद भी नगरपालिका ने वार्ड में जल निकासी के इंतजाम नहीं किए।

residents threw mud on municipality CMO chair MP News(फोटो सोर्स- Patrika.com)
residents threw mud on municipality CMO chair MP News(फोटो सोर्स- Patrika.com)



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News