नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से ओंकारेश्वर में फंसे श्रद्धालु, मच गई हलचल | Devotees stranded in Omkareshwar due to rising water level of Narmada

By
—
On:
Follow Us


ओंकारेश्वर में नागरघाट के पास नर्मदा स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। यहां नर्मदा का जलस्तर कम था जिससे बच्चा सहित तीन श्रद्धालु नदी के बीच की चट्टानों पर पहुंच गए। इसी बीच ओंकारेश्वर बांध से छोड़ा पानी यहां तक आ गया जिससे जलस्तर तेजी से बढ़ा। नर्मदा के तेज प्रवाह में तीनों श्रद्धालु चट्टानों पर ही फंस गए।

यह भी पढ़ें

जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी

श्रद्धालु नर्मदा के तेज प्रवाह के बीच चट्टानों पर फंस गए

पुलिस ने बताया कि विदिशा निवासी 29 वर्षीय बंटी , 25 वर्षीय सुनील और 6 वर्षीय अंश सुबह नर्मदा स्नान के लिए आए थे। नदी का जलस्तर कम होने से वे चट्टानों तक पहुंच गए। तभी बांध से छोड़े गए पानी के कारण नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया। श्रद्धालु नर्मदा के तेज प्रवाह के बीच चट्टानों पर फंस गए।

नाविक संघ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीनों को बचाया। ओंकारेश्वर नाविक संघ के सेलू, नाविक पिंटू उर्फ पंकज केवट होमगार्ड के नवल सिंह और एसडीआरएफ के महेश रावत ने रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाई।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News